Chandan Mishra Murder Case: ‘जेल से निकालकर शेरू का एनकाउंटर हो…’ चंदन मिश्रा के पिता ने रोते-रोते की मांग

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी और मुख्य आरोपी समेत 4 को हिरासत में लिया गया. इस बीच चंदन मिश्रा के पिता ने बिहार सरकार और पटना पुलिस से शेरू के एनकाउंटर की मांग की.

Chandan Mishra Murder Case: बक्सर के गैंगस्टर चंदन मिश्रा के हत्याकांड मामले में पुलिस एक्शन मोड में है. इस बीच बड़ी सफलता पटना पुलिस को हाथ लगी. दरअसल, बंगाल से मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ समेत 4 को हिरासत में लिया गया है. इस बीच चंदन मिश्रा के पिता ने जेल में बंद शेरू के एनकाउंटर की मांग की है. दरअसल, चंदन मिश्रा के पिता ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के क्रम में यह मांग की. इस दौरान कैमरे के सामने ही चंदन मिश्रा के पिता फफक-फफक कर रो पड़ें.

‘जेल से निकालकर शेरू का एनकाउंटर किया जाए’

चंदन मिश्रा के पिता ने कहा कि, वे भयभीत हैं. उन्होंने बिहार सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. रोते-रोते हुए उन्होंने कहा कि, मेरी दुनिया उजड़ गई. बड़ा सवाल भी चंदन मिश्रा के पिता ने खड़ा किया कि, शेरू ने अब तक कई घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने क्या किया. साथ ही उन्होंने मांग की कि, ‘जेल से निकालकर शेरू का एनकाउंटर किया जाए.’ साथ ही उन्होंने सुरक्षा की मांग को दोहराया. इधर, पटना पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

शेरू और चंदन थे दोस्त

शेरू की बात करें तो, पिछले दिनों एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा था कि, चंदन की हत्या शेरू सिंह के गुर्गों ने की है. एडीजी ने कहा था कि, ‘शेरू सिंह फिलहाल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद है. बता दें कि, चंदन मिश्रा और शेरू सिंह एक समय में अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों ने मिलकर बक्सर में काफी सालों तक एक साथ मिलकर खूब आतंक मचाया था. हालांकि, बाद में दोनों के बीच गहरी दुश्मनी हो गई. कहा जा रहा है कि, जेल में बंद शेरु सिंह ने ही शूटरों को हायर कर चंदन की हत्या करवाई.

निशु खान के आवास पर हत्या की साजिश

इधर, आज पटना पुलिस की ओर से बड़ा खुलासा किया गया कि, कोलकाता पुलिस और कोलकाता STF के सहयोग से मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ ‘बादशाह’ को कोलकाता से हिरासत में लिया गया है. साथ ही, निशु खान सहित अन्य 2 को भी हिरासत में लिया गया है. वहीं, निशु खान के आवास पर ही चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश रची गई थी. फिलहाल, सभी हिरासत में लिए गए अभियुक्तों को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत पटना लाने की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: चंदन मिश्रा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, यहां रची गई थी हत्या की पूरी साजिश… मुख्य आरोपी ‘बादशाह’ समेत 4 हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >