कैंपस : जर्मन भाषा में नामांकन के लिए 30 तक मौका

मगध महिला कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से चलाये जा रहे लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी क्लास और जर्मन क्लास में इच्छुक छात्राएं नामांकन ले सकती हैं.

संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से चलाये जा रहे लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी क्लास और जर्मन क्लास में इच्छुक छात्राएं नामांकन ले सकती हैं. इसके लिए नोटिस जारी किया गया है. अंग्रेजी प्रोफिशिएंसी कोर्स तीन महीने का होता है, जिसकी फीस 3000 रुपये है. वहीं जर्मन क्लास लेवल ए (तीन महीना) और लेवल बी (तीन महीने) का होता है, जिसकी फीस 7500 रुपये है. फीस को दो भागों में देना होगा. ये दोनों सर्टिफिकेट कोर्स हैं. छात्राएं कॉलेज ऑफिस में जाकर इसकी जानकारी ले सकती हैं. एडमिशन के लिए 30 अगस्त तक आवेदन का मौका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >