कैंपस : सीइटी-बीएड आवेदन फॉर्म में आज और कल तक कर सकते हैं त्रुटि सुधार

दो वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड-2024) के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है

संवाददाता,पटना दो वर्षीय बीएड में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड-2024) के आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया है. एलएनएमयू की ओर से आयोजित 25 मई को संपन्न हुई दो वर्षीय सीइटी-बीएड-2024 परीक्षा के संबंध में राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कैटेगरी में यदि कोई त्रुटि हुई है, तो वैसे अभ्यर्थी चार और पांच जुलाई तक दिये गये लिंक के माध्यम से सुधार अथवा संशोधन कर सकेंगे. यदि किसी अभ्यर्थी को जेंडर व श्रेणी दोनों में सुधार करना है, तो दिये गये लिंक पर दो बार फॉर्म भरना आवश्यक होगा. गौरतलब है कि इन दो दिनों के बाद त्रुटि सुधार का कोई मौका विश्वविद्यालय द्वारा नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >