बिहार को मिली दो हाईवे परियोजनाओं की सौगात, पटना से सीमांचल की दूरी होगी कम

Expressway In Bihar: केंद्र सरकार ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है. इन हाईवे परियोजनाओं के निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे और 2028 तक इनके पूरा होने की उम्मीद है. इन सड़कों के बनने से सीमांचल क्षेत्र से पटना तक यात्रा आसान होगी.

Expressway In Bihar: बिहार में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया गया है. केंद्र सरकार ने राज्य की दो महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है. इन दोनों हाईवे परियोजनाओं के निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होने की उम्मीद है, जबकि इनका लक्ष्य 2028 तक पूरा करने का रखा गया है.

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे: सीमांचल को मिलेगा तेज़ कनेक्शन

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड सिक्सलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण ₹18,042.14 करोड़ की लागत से किया जाएगा. यह 281.95 किमी लंबा होगा और एनएच-22 के मीरनगर (वैशाली) से शुरू होकर समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा से होते हुए एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर चांद भड्डी (पूर्णिया) में समाप्त होगा. परियोजना के तहत 10 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इस हाईवे से सीमांचल क्षेत्र से पटना की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा. साथ ही, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए स्पर (अतिरिक्त संपर्क मार्ग) का भी निर्माण किया जाएगा.

तीर्थ स्थलों तक आसानी से पहुचेंगे यात्री

साहेबगंज-अरेराज एनएच-139 डब्ल्यू की कुल लंबाई 38.362 किमी होगी, जिसे ₹1,446.86 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा. वहीं, अरेराज-बेतिया फोरलेन सड़क की लंबाई 43.105 किमी होगी और इसकी लागत ₹1,702.73 करोड़ तय की गई है. इस हाईवे के निर्माण से गंडक नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित बौद्ध और जैन तीर्थ स्थलों तक सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी.

कोनवा घाट से मकेर तक ग्रीनफील्ड फोरलेन अलाइनमेंट को भी मंजूरी

इसके अलावा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गंडक के पश्चिमी तट पर कोनवा घाट से मकेर तक 18.1 किमी लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी है. इस परियोजना पर ₹777.4 करोड़ खर्च होंगे, और इसके लिए 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. यह हाईवे सारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

परियोजनाओं को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: विजय कुमार सिन्हा

राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इन परियोजनाओं की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार समय पर इन परियोजनाओं को पूरा करने में पूरी मदद करेगी.

Also Read: बिहार को दो नई रेल लाइनों की सौगात, 700 करोड़ की परियोजनाओं से सफर होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >