जनगणना के लिए आज से 31 मई तक घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, देना पड़ेगा इन 33 सवालों का जवाब

Census 2027: जनगणना 2027 को लेकर जोर-शोर से काम किया जा रहा है. खुद से जानकारी भरने का ऑप्शन लोगों को पहली बार मिला. ऐसे में अब आज से अधिकारी घर-घर पहुंचेंगे. इस दौरान वे लोगों से 33 सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब देना जरूरी होगा.

Census 2027: देश में जनगणना का काम तेजी से निपटाया जा रहा है. पहली बार लोगों ने खुद से अपनी जानकारी भरी, जिसे स्वगणना कहा गया. 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना का काम पूरा हुआ. अब अधिकारी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे. 2 मई से लेकर 31 मई तक घर-घर जाकर अधिकारी सत्यापन का काम करेंगे.

कितने अधिकारी जनगणना के काम में जुटे?

जानकारी के मुताबिक, लगभग 10 हजार अधिकारी इस काम में जुटेंगे. इस दौरान लोगों से 33 सवाल पूछे जायेंगे. स्वगणना के दौरान लोगों ने खुद से जो जानकारी भरी, उसका वेरिफिकेशन करने के साथ-साथ कुछ नए डेटा भी दर्ज किए जा सकते हैं. अगर स्वागणना के दौरान कोई जानकारी देना आपसे छूट गया है तो उसे अधिकारी घर-घर सर्वे के दौरान भर सकेंगे.

कौन-कौन से पूछे जायेंगे 33 सवाल?

परिवार से जुड़े 8 सवाल

परिवार की संख्या कितनी है.
घर में कुल कितने लोग रहते हैं.
परिवार के मुखिया का नाम क्या है.
परिवार के मुखिया का लिंग क्या है.
परिवार के मुखिया की जाति क्या है.
घर अपना है या किराये का है.
घर में कुल कितने कमरे हैं.
घर में कितने विवाहित परिवार रहते हैं.

पानी, सफाई और ऊर्जा से जुड़े 10 सवाल

पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है.
पेयजल कितनी आसानी से उपलब्ध है.
रोशनी का मुख्य साधन क्या है.
क्या घर में शौचालय है.
शौचालय किस प्रकार का है.
गंदे पानी की निकासी कैसे होती है.
क्या घर में स्नानघर है.
क्या घर में रसोईघर है.
खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है.
परिवार मुख्य रूप से कौन सा अनाज खाता है.

मकान से जुड़े 7 सवाल

मकान संख्या क्या है.
जनगणना मकान संख्या क्या है.
घर का फर्श किस सामग्री का बना है.
घर की दीवार किस सामग्री की है.
छत किस सामग्री की बनी है.
मकान का उपयोग किस काम के लिए हो रहा है.
मकान की वर्तमान स्थिति क्या है.

घरेलू साधनों से जुड़े 8 सवाल

क्या घर में रेडियो है.
क्या टेलीविजन है.
क्या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है.
क्या लैपटॉप या कंप्यूटर है.
क्या मोबाइल, टेलीफोन या स्मार्टफोन है.
क्या साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड है.
क्या कार, जीप या वैन है.
मोबाइल नंबर क्या है.

Also Read: बिहार में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को लेकर मिली छूट, जानिए सरकार की ये खास योजना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >