सीबीएसइ : स्कूलों में जनजातीय गौरव पखवारा मनाया जायेगा

इस बार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों में जनजातीय गौरव पखवारा मनाया जायेगा

संवाददाता, पटना

इस बार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों में जनजातीय गौरव पखवारा मनाया जायेगा. इसकी शुरुआत एक नवंबर से स्कूलों में करने के लिए प्रधानाध्यापकों को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम व सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने और स्वीकार करने के लिए जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायेंगे. इस बार 150वीं जयंती को देखते हुए 15 नवंबर तक सभी सीबीएसइ स्कूलों में जनजातीय गौरव पखवारा के रूप में मनाया जायेगा. इनमें सामाजिक-आर्थिक विकास व जागरूकता सहित विभिन्न विषयों को शामिल करते हुए विभिन्न आयोजन किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >