सीबीएसइ : 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से होगी, फाइनल तिथि जारी

बोर्ड की ओर से 10वीं की प्रथम और द्वितीय परीक्षा के साथ ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की गयी है

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से गुरुवार को वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी कर दी गयी है. बोर्ड की ओर से 10वीं की प्रथम और द्वितीय परीक्षा के साथ ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की गयी है. 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जायेगी. वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जायेगी. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में यह बताया गया है कि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रख कर बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय दिया जायेगा. परीक्षार्थियों को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जायेगा. परीक्षार्थियों को परीक्षा सेंटर पर निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचने के लिए कहा गया है.

110 दिन पहले परीक्षा तिथि हुई जारी

बोर्ड की ओर से पहली बार परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले फाइल परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इससे पहले वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से 86 दिन पहले परीक्षा शेड्यूल जारी किया गया था. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि इतने पहले परीक्षा की फाइनल तिथि जारी करने से विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में अभी से ही जुट जायेंगे. उन्हें परीक्षा की चिंता से उबरने और परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के परिवार तथा शिक्षक परीक्षा तिथियों और मूल्यांकन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए गर्मी की छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बना सकेंगे. इसके साथ ही शिक्षक लंबे समय तक अपने स्कूल से दूर नहीं रहेंगे, जिससे गैर बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी. परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किये गये स्कूलों के पास अपने स्कूलों की गतिविधियों की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

कक्षा 10वीं की प्रथम बोर्ड परीक्षा शेड्यूल

विषय- तिथि

गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक- 17 फरवरी

इंग्लिश कॉम्यूनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर- 21 फरवरी

भाषा- 23 फरवरी

साइंस- 25 फरवरी

कंप्यूटर एप्लिकेशन- 27 फरवरी

संस्कृत- 28 फरवरी

हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी- 2 मार्च

पेंटिंग- 6 मार्च

सोशल साइंस- 7 मार्च

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

विषय- तिथि

बायोटेक्नोलॉजी- 17 फरवरी

फिजिकल एजुकेशन- 18 फरवरी

फिजिक्स- 20 फरवरी

बिजनेस, स्टडी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- 28 मार्च

साइकोलॉजी- 5 मार्च

फैशन स्टडीज- 21 फरवरी

ज्योग्राफी- 26 फरवरी

पेंटिंग- 27 फरवरी

केमिस्ट्री- 28 फरवरी

लीगल स्टडीज- 3 मार्च

म्यूजिक- 17 मार्च

गणित, एप्लाइड गणित- 9 मार्च

इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश कोर- 12 मार्च

होम साइंस- 14 मार्च

हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर- 16 मार्च

भाषा- 6 मार्च

इकोनॉमिक्स- 18 मार्च

पॉलिटिकल साइंस- 23 मार्च

कंप्यूटर साइंस- 25 मार्च

बायोलॉजी- 27 मार्च

एकाउंटेंसी- 24 फरवरी

हिस्ट्री- 30 मार्च

सोशियोलॉजी- 4 अप्रैल

संस्कृत कोर- 8 अप्रैल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >