पटना में IRS अफसर समेत तीन गिरफ्तार, 2 लाख घुस लेते रंगे हाथ पकड़ी CBI की टीम

Patna News: पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग के सहायक आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. ये अधिकारी हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से घूस मांग रहे थे. गिरफ्तारी के बाद आयकर विभाग में हड़कंप मचा है.

Patna News: पटना में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आयकर विभाग में रिश्वतखोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. मंगलवार शाम पटना हाईकोर्ट के पीछे की गली में सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर आयकर विभाग के सहायक आयुक्त आदित्य सौरभ, इंस्पेक्टर मनीष कुमार मंकज और मल्टी टास्किंग स्टाफ शुभम राज को दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

IRS अधिकारी हैं गिरफ्तार आदित्य सौरभ

गिरफ्तार आदित्य सौरभ 2021 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं. इन तीनों पर हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी से 3 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है. CBI की टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही इन्हें 2 लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़ा, आयकर विभाग में हड़कंप मच गया.

सूत्रों के मुताबिक, CBI को आयकर अधिकारियों द्वारा कंपनियों से अवैध वसूली करने की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायत की पुष्टि होते ही एजेंसी ने पूरी योजना के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा

गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ जारी है. तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा. इस कार्रवाई से पटना के आयकर कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है. सीबीआई की पूछताछ में और भी कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है. यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 8 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >