NEET छात्रा मौत केस में CBI का एक्शन, पटना पुलिस के बड़े अफसरों को किया तलब

NEET Student Death Case: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने पटना पुलिस की पूर्व SIT टीम के SDPO और कई थानों के SHO शामिल को पूछताछ के लिए तलब किया है.

NEET Student Death Case: नीट छात्रा मौत मामले में अब जांच पूरी तरह सीबीआई के हाथ में है और एजेंसी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में सीबीआई ने कदमकुआं थाने के SHO को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके अलावा सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी और रामकृष्ण नगर थाने के SHO को भी तलब किया है.

एसआईटी टीम का हिस्सा थे ये पुलिस अधिकारी

ये सभी पुलिस अधिकारी पहले इस मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का हिस्सा थे. अब सीबीआई यह समझने की कोशिश कर रही है कि शुरुआती जांच में क्या-क्या कदम उठाए गए, किन लोगों से पूछताछ हुई और किन सबूतों को जुटाया गया.

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई दफ्तर में इन अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की है. एजेंसी हर अधिकारी से अलग बयान लेकर तथ्यों का मिलान कर रही है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही हुई है तो वो सामने आ सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बारीकी से चल रही जांच

सीबीआई की टीम केस डायरी, जब्त किए गए सामान और पहले दर्ज बयानों की भी बारीकी से जांच कर रही है. जांच एजेंसी यह भी जानना चाहती है कि घटना के बाद पुलिस ने किस तरह से कार्रवाई की और क्या कोई अहम कड़ी छूट तो नहीं गई. सीबीआई की यह पूछताछ काफी अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शाह की एंट्री से पहले सियासी घमासान, राजद विधायक बोले- देश में आग लगाने आ रहे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >