बीएसपीएचसीएल टेक्नीशियन परीक्षा में सेटिंग से पास होने की फिराक में रहा अभ्यर्थी पकड़ाया

शास्त्रीनगर के आदर्श परीक्षा केंद्र पर आयोजित बीएसपीएचसीएल टेक्नीशियान ग्रेड थ्री की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी सुदीप कुमार पकड़ा गया.

-चार लाख में सेटर से की थी सेटिंग संवाददाता, पटना शास्त्रीनगर के आदर्श परीक्षा केंद्र पर आयोजित बीएसपीएचसीएल टेक्नीशियान ग्रेड थ्री की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी सुदीप कुमार पकड़ा गया. यह मूल रूप से गयाजी के हरि मखदुमपुर का रहने वाला है. सुदीप के पास से दो एडमिट कार्ड बरामद किया गया है. उसने एक एडमिट कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन व परीक्षा के पूर्व की सारी प्रक्रिया करायी और फिर वहां से बाथरूम जाने का बहाना कर भागने लगा. लेकिन वहां रहे निरीक्षक को शक हुआ और उसे पकड़ लिया. जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने दूसरा एडमिट कार्ड दिखाया और बताया कि उसका रजिस्ट्रेशन अभी नहीं हुआ है और वह बाथरूम जा रहा है. इसके बाद उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से दो एडमिट कार्ड बरामद किया गया. इसके बाद सारी कहानी सामने आ गयी. उसने बताया कि उसे किसी ने परीक्षा केंद्र भेजा था और यह बताया था कि उसे रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रक्रिया करवाने के बाद वहां से किसी तरह निकल कर बाहर आ जाना है. इसके बाद उसकी जगह पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा देने के लिए जायेगा. साथ ही उसने यह भी जानकारी दी कि इस कार्य के लिए चार लाख में बात हुई है. इसके बाद उसे शास्त्रीनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया और केस दर्ज करा दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Durgesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >