मनेर के ब्यापुर-भुम्मा टोला की घटना, पिकअप पर लादकर ले गए पांच मवेशी, जांच में जुटी पुलिस

पटना जिले के मनेर में चोरों ने रात के अंधेरे में घर के पास से पांच मवेशियों को पिकअप वैन पर लादकर चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Patna News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर-भुम्मा टोला गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर के पास बंधे पांच मवेशियों की चोरी कर ली. चोर मवेशियों को पिकअप वैन पर लादकर फरार हो गए. चोरी की पूरी घटना लोदीपुर गांव के समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घर के पास से गायब मिले मवेशी

पीड़ित सिकंदर कुमार ने मनेर थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनके घर के पास बंधे पांच मवेशी रात में चोरी हो गए. सुबह मवेशी नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.

सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला, पुलिस जांच में जुटी

खोजबीन के दौरान लोदीपुर गांव के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में कुछ लोग मवेशियों को पिकअप वैन पर लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए. इसके बाद चोरी की घटना की पुष्टि हुई. मनेर थाना पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों और पिकअप वाहन की पहचान करने में जुटी है. साथ ही चोरी गए मवेशियों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >