बेलछी में प्रत्याशी का ढाई लाख रुपये की प्रचार सामग्री जब्त

बेलछी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमोलिया पुल के पास पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विजय की प्रचार सामग्री लदा हुआ पिकअप जब्त किया है.

बाढ़. बेलछी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमोलिया पुल के पास पुलिस ने चेकिंग पॉइंट पर शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विजय की प्रचार सामग्री लदा हुआ पिकअप जब्त किया है. प्रचार सामग्री की कीमत ढाई लाख रुपये बतायी जाती है. इस संबंध में बेलछी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान पिकअप पर शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी विजय की प्रचार सामग्री पटना से शेखपुरा पिकअप पर ले जाया जा रहा था, जांच के दौरान सामग्री को जब्त कर लिया गया है. वहीं दूसरी तरफ वाहन जांच के दौरान बेलछी निवासी व्यक्ति के पास एक लाख रुपये बरामद किया गया है. बुधवार को भी एक पेट्रोल पंप संचालिका के पास से भी 93000 रुपये बरामद किया गया. रुपये को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >