Cabinet Meeting: चुनावी सरगर्मी के बीच नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

Cabinet Meeting: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. जिस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई है.

Cabinet Meeting: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल मची हुई है. इस बीच आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में युवाओं के साथ-साथ कई विभागों से जुड़े अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. साढ़े 11 बजे नीतीश कैबिनेट की मीटिंग होगी. जिस पर फैसलों को लेकर हर किसी की नजरें टिकी हुई है.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा…

यह बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय कक्ष में होगी. उम्मीद है कि, इस बैठक में रोज़गार सृजन और जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. इधर, आज का दिन बिहार के लिए बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, चुनाव को लेकर लगातार बैठकों और जनसभाओं का दौर जारी है. तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से गतिविधियां तेज हो गई है.

आज का दिन बेहद खास

आज सीएम नीतीश कैबिनेट बैठक करेंगे तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हुंकार भी भरेंगे. बता दें कि, तेजस्वी यादव आज दिव्यांग अधिकार महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे कई दावों के साथ वोट को लेकर समर्थन भी मांगेंगे. इसके अलावा भाकपा-माले ‘मताधिकार बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान शुरू करेगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन बेहद ही खास माना जा रहा है.

Also Read: Bihar News : तेजस्वी के राघोपुर को नीतीश बनायेंगे बिहार का पहला आईटी सिटी, लॉजिस्टिक हब और टाउनशिप से बदलेगी दियारा की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >