बांकीपुर विस चुनाव की घोषणा के साथ सुरक्षा कड़ी, आईजी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Patna Bankipur by-election : आइजी ने पुलिस पदाधिकारियों को होटल, लॉज, हॉस्टल आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Bankipur by-election : 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा में चुनाव होने की घोषणा होते ही सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. कई जगहों पर चेकिंग प्वाइंट बना दिये गये हैं और गश्ती को बढ़ा दी गयी है. शुक्रवार को आईजी जितेंद्र राणा ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

डीएसपी, अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष खुद करें गश्ती

आइजी ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के तमाम डीएसपी, अंचल निरीक्षक व थानाध्यक्ष को खुद गश्ती करने व निगरानी रखने का निर्देश दिया है. साथ ही आदर्श आचार संहिता का भी ध्यान रखने हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.प्रत्येक वाहनों की सघन चेकिंग करने निर्देश दिया गया है, ताकि अवैध रूप से नकद रुपयों को लोग एक-जगह से दूसरे जगह न ले जा सके. साथ ही अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया है.

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

इसके अलावा आइजी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सीसीए 3, सीसीए 12 के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हर तरह की गतिविधि की निगरानी करने को कहा है, ताकि कोई अफवाह न फैला सके. अगर कोई विवादित पोस्ट डालता है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

होटल, लॉज व हॉस्टल में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश

बैठक के अंत में आइजी ने पुलिस पदाधिकारियों को होटल, लॉज, हॉस्टल आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा है. साथ ही वैसे क्षेत्र की पहचान करने का भी निर्देश दिया है, जहां दो राजनैतिक दलों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर तनाव या विवाद हो सकता है. बैठक में सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार, सिटी एसपी मध्य मनता कल्याणी, सिटी एसपी पूर्वी शैलजा और ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार भी उपस्थित थे.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >