पटना: शेयर में निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 49.41 लाख की ठगी, ठगों ने ऐसे किया खाता खाली

पटना के एक कारोबारी को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 49.41 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Cyber ​​fraud in Patna : राजधानी पटना में साइबर बदमाशों ने अनिसाबाद इलाके के रहने वाले कारोबारी संजीव कुमार को शेयर में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 49.41 लाख रुपये ठग लिये. बदमाशों ने पहले उनका भरोसा जीता और इसके बाद अलग-अलग किस्तों में निवेश के नाम पर रकम जमा कराते रहे. कारोबारी ने अपनी जिंदगी भर की कमाई निवेश कर दी. जब उन्होंने निवेश की गयी रकम निकालने की कोशिश की, तो पैसा नहीं निकला और ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया.

गोल्ड में निवेश का दिया झांसा

बताया जाता है कि साइबर बदमाशों ने संजीव कुमार को दिल्ली के जेवर महल के शेयर में निवेश करने की सलाह दी. उन्हें बताया गया कि गोल्ड में निवेश करने से काफी मुनाफा हो सकता है, क्योंकि सोने की कीमत लगातार बढ़ रही है. बदमाशों की ओर से दी गयी जानकारी और शेयर से जुड़ी डिटेल की संजीव ने जांच की, जो उन्हें सही लगी. इससे उनका बदमाशों पर भरोसा बढ़ गया.

नौ बार में खाते में जमा कराये 49.41 लाख

भरोसा जीतने के बाद बदमाशों ने संजीव से निवेश के नाम पर रकम जमा करानी शुरू कर दी. कारोबारी ने अलग-अलग नौ बार में कुल 49.41 लाख रुपये बदमाशों के बताए खातों में जमा कर दिये. रकम जमा करने का सिलसिला 17 अगस्त 2026 तक चलता रहा.

पैसा निकालने पर रख दीं नई-नई शर्तें

जब संजीव कुमार ने अपना निवेश और मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला. इसके बाद साइबर बदमाशों ने रकम निकालने के लिए कई तरह की शर्तें बताकर उनसे और पैसे की मांग शुरू कर दी. तब कारोबारी को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ. उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामला दर्ज कर साइबर ठगी के इस नेटवर्क की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >