Road Accident In Patna :राजधानी पटना में बेली रोड फ्लाईओवर पर बुधवार को सगुना मोड़ से चिड़ियाघर की ओर आने वाली लेन में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे के बाद फ्लाईओवर की एक लेन में यातायात परिचालन बाधित हो गया. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
मौके पर पहुंची यातायात पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पटना यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की. पुलिसकर्मी बाधित लेन में वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने में जुटे रहे.
बस हटाने के लिए बुलायी गयी क्रेन
दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन/हाइड्रा को मौके पर बुलाया गया. पुलिस की टीम जल्द से जल्द बस को हटाकर बाधित लेन को खाली कराने में जुटी रही, ताकि फ्लाईओवर पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सके.
वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से फ्लाईओवर पर चढ़ते समय धैर्य बनाए रखने की अपील की. साथ ही निर्धारित लेन में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने को कहा. बस हटाये जाने के बाद प्रभावित लेन पर यातायात सुचारू होने की उम्मीद है.
