पटना में कारोबारी के घर से 25 लाख की चोरी, गहना, बर्तन और कीमती सामान ले उड़े

पटना के पुनाईचक में कारोबारी के घर से 25 लाख के गहने और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले उड़े चोर, शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज।

Patna Crime News : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पुनाईचक में बदमाशों ने कारोबारी राजीव रंजन मिश्रा के घर से 25 लाख रुपये से अधिक के गहने, चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये. घटना 27 अगस्त की देर रात की बतायी जा रही है. कारोबारी परिवार के साथ बेटी की शादी की तैयारियों के लिए 25 अगस्त की शाम दिल्ली गये थे. एक सितंबर को लौटे तो घर के मुख्य गेट समेत अन्य कमरों के ताले टूटे मिले. घर के अंदर अलमारी और लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था.

अलमारी और लॉकर तोड़कर उड़ाये गहने

बदमाशों ने जी प्लस टू मकान के लगभग सभी कमरों को खंगाला. अलमारी और लॉकर तोड़कर उसमें रखे गहने और अन्य कीमती सामान निकाल लिये. चोरों ने घर में कीमती सामान की तलाश में जगह-जगह छानबीन की. इसके बाद राजीव रंजन मिश्रा ने शास्त्रीनगर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

बेटी की शादी के लिए रखे थे 10 भर सोने के गहने

राजीव रंजन मिश्रा ने बेटी की शादी के लिए करीब 10 भर सोने के गहने बनवाकर रखे थे. इसके अलावा पहले से रखे कुछ सोने के गहने, करीब 2.50 किलो चांदी के गहने और बर्तन, 100 से अधिक चांदी के सिक्के तथा कांसा और पीतल के कई बर्तन भी घर में थे. आरोप है कि बदमाश इन सभी सामान को चुरा ले गये.

50 साल पुराने मकान में हुई वारदात

राजीव रंजन मिश्रा का तीन मंजिला मकान करीब 50 साल पुराना है. परिवार इसी मकान में रहता है. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में दो संदिग्ध लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है. शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस चोरी के सामान तथा आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >