CCTV-वाईफाई हैक कर युवती की अश्लील तस्वीरें ली, विरोध करने पर सरेआम पीटा; 5 दिन बाद भी आरोपी फरार

Patna News : युवती का आरोप है कि अंशु ने सीसीटीवी का एक्सेस अवैध रूप से अपने पास सुरक्षित रख लिया और युवती की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने लगा. बाद में युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.


Patna News : राजधानी के कदमकुआं थाना क्षेत्र से महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. भिखना पहाड़ी की गुप्ता कॉलोनी में एक युवती और उसके दोस्त को सरेराह गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. पीड़िता का आरोप है कि सीसीटीवी और वाईफाई इंस्टॉल करने वाले एक दुकानदार ने न सिर्फ उसके डिजिटल स्पेस में सेंधमारी की, बल्कि विरोध करने पर अपने भाइयों के साथ मिलकर उनके साथ बर्बरता की. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है, हालांकि वारदात के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

डिजिटल सुरक्षा में सेंध और अश्लीलता का आरोप

पीड़ित युवती के मुताबिक, कुछ समय पहले अंशु कुमार नाम के एक स्थानीय दुकानदार ने उसके घर पर सीसीटीवी कैमरा और वाईफाई लगाया था. आरोप है कि अंशु ने सीसीटीवी का एक्सेस अवैध रूप से अपने पास सुरक्षित रख लिया और युवती की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने लगा. हद तो तब हो गई जब आरोपी ने युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील तस्वीरें भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इससे परेशान होकर युवती ने अपने स्तर पर इसका विरोध करने का फैसला किया.

दुकान पर पहुंचते ही हिंसक हुए आरोपी भाई

बीते 22 मई की सुबह जब पीड़िता अपनी सहेलियों और एक पुरुष दोस्त के साथ आरोपी अंशु कुमार की दुकान पर इस बाबत पूछताछ करने पहुंची, तो मामला सुलझने के बजाय हिंसक हो गया. बातचीत के दौरान ही अंशु के दो भाई, चंदन और नंदू भी वहां पहुंच गए. आरोप है कि तीनों भाइयों ने मिलकर अचानक युवती, उसकी सहेलियों और उसके दोस्त पर हमला बोल दिया. इस दौरान पीड़िता को लातों, घूसों, थप्पड़ों और ईंटों से बेरहमी से पीटा गया.

सरेराह दरिंदगी और दोस्त के कपड़े फाड़े

हमलावर इस कदर आक्रोशित थे कि उन्होंने युवती के दोस्त को निशाना बनाते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए. एक हमलावर ने युवक के सिर पर वार करने के लिए भारी ईंट उठा ली थी, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति के समझाने पर उसने ईंट हटा ली. इसके बावजूद दबंगों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और काफी मशक्कत के बाद उसे अर्धनग्न हालत में छोड़ा. बीच गली में तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही और काफी देर बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. इस खौफनाक अनुभव के बाद पीड़िता इतनी दहशत में है कि उसने अपना मोबाइल नंबर तक बंद कर दिया है.

Also Read:  पटना नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए देर रात तक चली बैठक, आज जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >