बहन के लव अफेयर से नाराज भाई ने दोस्त की गला दबा कर दी हत्या

नववर्ष की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी, जब कुरकुरी मांझी टोला में बुधवार की देर रात एक दोस्त ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी.

प्रतिनिधि, फुलवारीशरीफ नववर्ष की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी, जब कुरकुरी मांझी टोला में बुधवार की देर रात एक दोस्त ने अपने ही साथी की गला दबाकर हत्या कर दी. बहन के साथ कथित प्रेम संबंध से नाराज आरोपी ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. कुरकुरी गांव में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की आधी रात सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आयी है. 16 वर्षीय किशोर की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अवधेश मांझी के पुत्र गोलू मांझी के रूप में हुई है. गोलू मांझी शत्रुघ्न राय के खटाल में काम करता था और वहीं आरोपी दोस्त के साथ रहता व सोता था. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य कारण आरोपी की बहन के साथ मृतक का कथित प्रेम संबंध था. आरोपी बार-बार गोलू पर संबंध तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन बात नहीं मानने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया. घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारीशरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीओपी-1 सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अनीश कुमार उर्फ छोटन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. मृतक का मोबाइल और कपड़े पानी की टंकी से बरामद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और उसके कपड़े पानी की टंकी से बरामद किए हैं. पुलिस ने शव को देवी मंदिर कुरकुरी के पास से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >