VIDEO : BPSC TRE-4 का सोशल मीडिया पर ऐलान नहीं, आधिकारिक विज्ञापन मांग रहे बिहार के युवा

VIDEO : BPSC TRE-4 का सोशल मीडिया पर ऐलान नहीं, आधिकारिक विज्ञापन मांग रहे बिहार के युवा

BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने सिर्फ ट्वीट्स और आश्वासनों पर असंतोष व्यक्त किया है. उनकी मुख्य मांगें आधिकारिक विज्ञापन, परीक्षा की तिथियां और 46,000 पदों पर भर्ती हैं. वे दोहरी परीक्षा और 'एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट' नीति लागू करने की भी मांग कर रहे हैं.

BPSC TRE-4 32388 Vacancy : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा BPSC TRE-4 (शिक्षक बहाली) के तहत 32,388 पदों पर भर्ती की घोषणा और ट्वीट किए जाने के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे केवल ट्वीट्स और आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक विज्ञापन और चाहिए.

प्रभात खबर रिपोर्टर ने पटना में कुछ अभ्यर्थियों से बात की. उनका कहना है कि 11 फरवरी 2026 को 46,000 पदों की अधियाचना BPSC को भेजी गई थी. इसलिए पदों की संख्या घटाकर 32,388 या 20,000 करना मंजूर नहीं है. सरकार पूरे 46,000 पदों पर विज्ञापन जारी करे.

ये भी हैं मांगें -

  • एकल परीक्षा (Single Exam) की मांग : TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की तर्ज पर केवल एक ही परीक्षा ली जाए. अभ्यर्थी पहले से ही D.El.Ed/B.Ed, CTET और STET जैसी कई परीक्षाएं पास करके आए हैं, इसलिए अब PT और Mains (दोहरी परीक्षा) का बोझ न लादा जाए.
  • एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट : सीटों की बर्बादी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट' की नीति सख्ती से लागू की जाए ताकि अधिक से अधिक छात्रों को नौकरी मिल सके.
  • डोमिसाइल नीति का सख्ती से पालन : बिहार के अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लागू डोमिसाइल नीति का कड़ाई से पालन किया जाए.

अगस्त के पहले सप्ताह में आंदोलन की चेतावनी

अभ्यर्थियों और छात्र नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही परीक्षा शेड्यूल और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है, तो छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में अगस्त के पहले सप्ताह में व्यापक स्तर पर सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, TRE-4 को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दी खुशखबरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजनी पांडेय

अंजनी पांडेय 10 से अधिक वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों से लेकर राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के संपादन-प्रकाशन के साथ ही न्यूज़रूम ऑपरेशन्स, सोशल मीडिया कम्यूनिकेशन और पब्लिक मैसेजिंग का भी व्यावहारिक अनुभव. कंटेंट डेवलपमेंट, ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और ऑडियंस इंगेजमेंट में विशेषज्ञता. गूगल-रॉयटर्स से डिजिटल जर्नलिज्म और AI से जुड़े विषयों पर प्रमाणिकता हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >