BPSC TRE 4 को लेकर आज बेलन-थाली के साथ अभ्यर्थी उतरेंगे सड़क पर, प्रदर्शन से पहले छात्र नेता हिरासत में

BPSC TRE 4: बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इस बीच आज पटना की सड़क पर एक बार फिर प्रदर्शन करने के लिए कैंडिडेट्स उतरने वाले हैं. लेकिन प्रदर्शन से पहले छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया गया है.

BPSC TRE 4: बीपीएससी टीआरई- 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच पटना में एक बार फिर आज प्रदर्शन होने वाला है. आज पटना में महिला अभ्यर्थी बेलन-थाली लेकर प्रदर्शन करने वाली हैं. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर पटना पुलिस भी एक्शन मोड में है. पहले से ही उन्हें रोकने की तैयारी कर ली गई है.

बिहटा पुलिस ने खुशबू पाठक को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, आज होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव और खुशबू पाठक कर रहे हैं. लेकिन प्रदर्शन से पहले ही छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में ले लिया गया है. बिहटा पुलिस ने खुशबू पाठक को आंदोलन में जाने से रोक दिया है. आज प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज से होगी और बीपीएससी तक जाएगी. इस तरह से कैंडिडेट्स में भारी आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है.

टीआरई अभ्यर्थियों की क्या-क्या हैं मांगें?

  • टीआरई-4 को लेकर वैकेंसी जारी करने की मांग
  • रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग की मांग
  • बीपीएससी टीआरई- 4 का एग्जाम कैलेंडर जारी किए जाने की मांग

पुलिस प्रशासन पहले से मुस्तैद

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को उग्र होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से तैनात है. जगह-जगह पर अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है. इससे पहले 8 मई को अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चटकाई थी. पटना कॉलेज से निकलने के बाद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया था, जिसके कारण पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया था.

शिक्षा मंत्री ने दिया था आश्वासन

बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अभ्यर्थियों को वैकेंसी जारी करने को लेकर आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन करने की जरुरत नहीं है. उनकी मांगों पर जल्द ही एक्शन लिया जाएगा.

Also Read: सम्राट कैबिनेट की बैठक आज, सरकारी नौकरी, विकास योजनाओं समेत अन्य मुद्दों पर लग सकती है मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >