BPSC Protest: खान सर का दावा बिहार के इन सेंटरों पर हुई थी धांधली, आज फिर पटना की सड़कों पर उतरेंगे छात्र

BPSC Protest: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग लेकर उम्मीदवारों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहेगा. आज सुबह 11 बजे से पटना के गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जुटेंगे. जहां खान सर भी मौजूद रहेंगे.

BPSC Protest: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग लेकर उम्मीदवारों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहेगा. आज, 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जुटेंगे. शिक्षक खान सर ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सरकार और आयोग री-एग्जाम की मांग नहीं मानते, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. उनका दावा है कि सरकार अब इस बात को मान चुकी है कि री-एग्जाम कराना उनकी मजबूरी है और इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारी इसके पक्ष में हैं.

इन सेंटरों पर हुई थी धांधली

खान सर ने आरोप लगाया कि खगड़िया और भागलपुर में प्रश्न पत्र को चिह्नित कर कुछ लोगों के साथ साझा किया गया है, वहीं सीवान और मोतिहारी में भी धांधली हुई है. उनका कहना है कि सरकार को नॉर्मलाइजेशन के नाम पर परीक्षा के परिणाम को माफ नहीं करना चाहिए. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटाकर बड़ा आंदोलन करेंगे.

PM मोदी से हस्तक्षेप की अपील

खान सर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, और अब यह सरकार सिर्फ चुनावी प्रचार के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के मुद्दों पर भी सक्रिय हो. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ सबूत पेश किए गए हैं और अब सरकार को री-एग्जाम कराना ही पड़ेगा.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या ने मांगा है आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च, आज कोर्ट में होगा अहम फैसला!

हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

इस मामले की सुनवाई पटना हाईकोर्ट में भी चल रही है. 16 जनवरी को हुई सुनवाई में कोर्ट ने BPSC से एफिडेविट दाखिल करने के लिए कहा था. हालांकि, PT परीक्षा पर रोक लगाने से कोर्ट ने इनकार कर दिया था. अब इस मामले में कई याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं, जिनमें प्रमुख याचिका प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >