Video: पटना में BPSC 70वीं PT पर बवाल, खान सर के नेतृत्व में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, री-एग्जाम की मांग तेज

BPSC Protest: पटना में सोमवार को BPSC 70वीं PT परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर छात्रों ने बड़ा प्रदर्शन किया. मशहूर शिक्षक खान सर भी सैकड़ों छात्रों के साथ सड़क पर उतरे हैं और री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली हुई है और सरकार को दोबारा परीक्षा करानी चाहिए.

BPSC Protest: पटना में सोमवार को BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा (PT) रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी एक बार फिर सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस आंदोलन को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले मशहूर शिक्षक खान सर का भी समर्थन मिला है. सैकड़ों छात्रों के साथ खान सर गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे और री-एग्जाम की मांग बुलंद की.

खान सर ने कहा “हम गलत नहीं मांग रहे, सिर्फ री-एग्जाम चाहते हैं. परीक्षा में धांधली हुई है और सरकार के हित में दोबारा परीक्षा कराना जरूरी है. अगर सरकार 2025 के चुनाव में नाराजगी से बचना चाहती है, तो अधिकारियों के दबाव में आए बिना सही फैसला ले. इस बार छात्र पूरी तैयारी के साथ आए हैं.”

Also Read: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा: मुंगेर में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, सीतामढ़ी में देर से पहुंची दो छात्राएं बेहोश

प्रदर्शन के बीच गुरु रहमान भी गर्दनीबाग पहुंचे और कहा कि आज का दिन अहम है. “मामले पर आज फैसला होगा. यह महाजुटान है, साथ ही कोर्ट में भी सुनवाई होनी है.” इस स्थिति को देखते हुए पटना में BJP और JDU कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ और उनके आक्रोश के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए हर कोने पर नजर रखी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >