Video: प्रधानाध्यापकों को कब मिलेगा नियुक्ति पत्र? शिक्षा मंत्री ने कर दिया साफ

BPSC Exam: गोपालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सक्षमता परीक्षा का अगला चरण जल्द आयोजित किया जाएगा. उन्होंने प्रधानाध्यापकों के नियुक्ति पत्र को लेकर भी अहम जानकारी दी. देखिए वीडियो

BPSC Exam: बिहार शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रथम सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया गया है. बता दें कि इन शिक्षकों को 20 नवंबर को विशिष्ट अध्यापक का नियुक्ति पत्र दिया गया था. इसके लिए राज्य स्तर पर अधिवेशन भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां सीएम नीतीश कुमार स्वयं नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे थे. सक्षमता परीक्षा के अगले चरण को लेकर भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जानकारी दे दी है. उन्होंने गोपालगंज में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगला चरण जल्द आयोजित किया जाएगा. शिक्षा मंत्री ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पर कहा कि उनकी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

Also Read: बिहार के पांच यूनिवर्सिटी में नहीं बंटेगा वेतन, शिक्षा विभाग ने इस लापरवाही पर लिया एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >