BPSC 70th Prelims: पेपर लीक का आरोप लगाकर पटना में अभ्यर्थियों का हंगामा, आयोग ने किया इनकार

BPSC 70th Prelims परीक्षा के दौरान पटना में हंगामा हो गया है. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक का आरोप लगाकर हंगामा किया है. हालांकि आयोग ने दावा किया है कि यह शरारती तत्वों की साजिश है. पेपर लीक नहीं हुआ है.

BPSC 70th Prelims: बिहार में आयोजित 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र वायरल होने को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया है. बता दें कि पटना के बापू परीक्षा भवन में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है. अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि 12 बजे से परीक्षा थी लेकिन 12.30 बजे तक प्रश्न पत्र नहीं दिया गया. 1 बजे पेपर लीक होने की खबर आई. हालांकि आयोग ने इनकार कर दिया है. आयोग ने कहा है कि यह किसी शरारती तत्वों की साजिश है. आयोग इससे सख्ती से निपटेगा. पेपर लीक नहीं हुआ है.

शरारती तत्वों की हरकत- आयोग

इस हंगामे की खबर सुन जिला प्रशासन और बीपीएससी के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे. दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर फैली. बता दें कि फिलहाल बीपीएससी के लिए परीक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है. आयोग का दावा है कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है. आयोग सख्ती से वैसे शरारती तत्वों से निपटेगा. पटना के कुम्हरार में सड़क पर छात्र उतरे हुए हैं. परीक्षार्थियों का कहना है कि हमलोगों को साढ़े 12 बजे तक प्रश्न पत्र नहीं मिला.

मौके पर पहुंचे DM और SSP

मिली जानकारी के अनुसार, बापू परीक्षा भवन सेंटर पर पटना के DM और SSP पहुंचे हैं. हंगामा कर रहे छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अभ्यर्थी मानने को तैयार नहीं हैं. अभ्यर्थी BPSC के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

Also Read: केंद्र से बिहार को एक और तोहफा, गंडक नदी पर बनेगा 10 किलोमीटर लंबा पुल, खर्च होंगे 3 हजार करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >