BPSC Exam: कब होगी 70वीं BPSC की परीक्षा, आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

BPSC Exam: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा कब होगी आयोग ने साफ कर दिया है. आयोग ने आदेश में अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी है.

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. बीपीएससी ने कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक खबरों से दूर रहने की सलाह दी है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने सोमवार को परीक्षा की तिथि रद्द करने या जारी प्रवेश पत्र के अमान्य घोषित करने की खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है.

अभ्यर्थी समय पर आकर दें परीक्षा

परमार रवि मनुभाई ने कहा कि जो पत्र वायरल हुआ है, वह पूरी तरीके से फेक है. आयोग ने इसे स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 13 दिसंबर को 70वीं परीक्षा है. निर्धारित तिथि, निर्धारित समय और निर्धारित स्थान पर परीक्षा होगी. उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे 13 दिसंबर को एडमिट कार्ड के अनुसार जो परीक्षा केंद्र मिले हैं, उस केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी परीक्षा दें.

कितने छात्र हिस्सा ले रहे

बीपीएससी के अध्यक्ष ने कहा, ‘परीक्षा में 4 लाख 83 हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं. इसमें से 3.75 लाख छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लिया है. यह सभी सीरियस स्टूडेंट हैं। वह कई महीने, सालों से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. आयोग ने पूरी व्यवस्था की है कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से तथा कदाचार मुक्त हो। अगर कोई भी कदाचार करेगा तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.’ बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगे हुए हैं. 30,000 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं.  प्रत्येक छात्र का बायोमेट्रिक अटेंडेंस लिया जाएगा. आयोग पूरी तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

इसे भी पढ़ें:  ‘280 करोड़ रुपये बांट दिए 34 साल में’, पप्पू यादव ने बताया कहां से लाते हैं इतना पैसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >