बीएन कॉलेज में न्यू एज इकोनॉमी और आत्मनिर्भर भारत पुस्तक का हुआ विमोचन

इस कार्यक्रम में पटना सायंस कॉलेज व बीएन कॉलेज के कुल 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया.

संवाददाता, पटना

प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से बीएन कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नयी शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत युवाओं को न्यू एज इकोनॉमी, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, कैरियर काउंसेलिंग और समाज सेवा आधारित इंटर्नशिप का आयोजन किया गया. बुधवार को एनजीओ हेल्पलाइन एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष एक्सपोजर विजिट, काउंसेलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पटना सायंस कॉलेज व बीएन कॉलेज के कुल 62 विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस अवसर पर समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री और हेल्पलाइन के संस्थापक निदेशक सीए संजय कुमार झा द्वारा लिखित पुस्तक न्यू एज इकोनॉमी और आत्मनिर्भर भारत का औपचारिक विमोचन किया गया. इस अवसर पर संजय कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युवा न्यू एज इकोनॉमी का नायक है. नयी शिक्षा नीति 2020 युवाओं को किताबों से निकालकर फील्ड, कौशल, प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप, नवाचार और समाजसेवा से जोड़ती है. एनजीओ हेल्पलाइन का उद्देश्य है युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाना. प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि युवा जब समाज, अर्थव्यवस्था और प्रशासन को समझते हैं तभी बदलाव संभव होता है. नयी शिक्षा नीति 2020 ने युवाओं के सामने अपार संभावनाएं खोली है. आज की यह काउंसेलिंग और एक्सपोजर विजिट इनके भविष्य को एक नयी दिशा देगी. हमें गर्व है कि एनजीओ हेल्पलाइन एक राष्ट्रीय स्तरीय मॉडल बन रहा है. मौके पर समाजविज्ञानी डॉ हृदय नारायण झा, सीएम इंस्टिट्यूट के निर्देशक सीएमए अमानुद्दीन ने कहा कि मौजूदा दौर में इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >