तेजस्वी पर मिथिलेश तिवारी ने उठाये सवाल, बोले- नेता प्रतिपक्ष की स्थिति सामान्य नहीं, सच बताए विपक्ष

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत को लेकर सियासत गरमा गई है. भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी की हालत सामान्य नहीं लग रही थी.

Tejashwi Yadav: भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रभात खबर से बातचीत में उन्होंने तेजस्वी यादव की तबीयत और सदन में उनके व्यवहार को लेकर चिंता जताई. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विधानसभा के अंदर तेजस्वी यादव की हालत सामान्य नहीं लग रही थी. उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव ठीक से बोल नहीं पा रहे थे और उनकी जुबान उनका साथ नहीं दे रही थी. तेजस्वी यादव खड़े होकर बोलने की स्थिति में भी नहीं थे. उन्होंने अध्यक्ष से बैठकर बोलने की अनुमति मांगी और बैठकर ही अपनी बात रखी.

सभी लोग हैरान थे- भाजपा विधायक

भाजपा विधायक ने कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव लड़खड़ा रहे थे, उसे देखकर सभी लोग हैरान थे. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर नेता प्रतिपक्ष को अचानक क्या हो गया. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव बीमार हैं, तो इसे साफ तौर पर जनता के सामने लाया जाना चाहिए.

उन्होंने मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की और कहा कि तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए. मिथिलेश तिवारी ने यह भी कहा कि यह समझ से बाहर है कि कौन सी दवा खाने से ऐसी हालत हो सकती है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कभी एंटीबायोटिक दवा से नशा होता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कौन सी दवा ले रहे हैं तेजस्वी यादव

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि कहीं कोई साजिश तो नहीं हो रही है. उन्होंने यह भी पूछा कि तेजस्वी यादव कौन सी दवा ले रहे हैं और किसकी सलाह पर दवा ली जा रही है.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक जिम्मेदार पद होता है और उनकी सेहत का असर सीधे राजनीति और लोकतंत्र पर पड़ता है. इसलिए इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की स्थिति को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं और उन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है. फिलहाल इस पूरे मामले पर तेजस्वी यादव या उनके दल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम का हाल, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी की एडवाइजरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >