Birth Certificate Bihar: जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आया नया नियम, डिटेल में जानिए अब क्या करना होगा…

Birth Certificate Bihar: बिहार में फिर से जन्म प्रमाण पत्र बनाने का नया नियम आ गया है. बच्चे के जन्म के एक साल के बाद अब जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए एसडीएम से परमिशन लेना पड़ेगा. तो वहीं, ग्रामीण इलाकों में पंचायत सचिव प्रमाण पत्र बनायेंगे.

Birth Certificate Bihar: बिहार में बर्थ सर्टिफिकेट बनाने का फिर से नया नियम आ गया है. बच्चे के जन्म के एक साल के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब एसडीएम से परमिशन लेनी पड़ेगी. बता दें कि, पहले बीडीओ से परमिशन लेने के बाद काम बन जाता था. लेकिन, अब एसडीएम से अनुमति लेनी होगी. जानकारी के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में सहायक या प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रार बनाया गया है. बता दें कि, किसी तरह की गड़बड़ प्रमाण पत्र में ना हो, इसे लेकर यह फैसला लिया गया है.

पटना के डीएम ने दिया आदेश

शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो, यहां पंचायत सचिव प्रमाण पत्र बनायेंगे. इस आदेश को लेकर पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी रजिस्ट्रार और एसडीएम को लेटर जारी किया है. लेटर के जरिये आदेश दिया गया है कि, अब जन्म या मृत्यु का 21 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शहरी क्षेत्रों में सहायक व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह रजिस्ट्रार व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव को आवेदन देना होगा. 30 दिन बाद के मृत्यु प्रमाण पत्र की बात की जाए तो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर की कॉपी, कोर्ट के आदेश की आवश्यकता होगी.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत…

तो वहीं, जन्म प्रमाण पत्र की बात करें तो इसके लिए हॉस्पिटल या डॉक्टर की रिपोर्ट, सेविका की पंजी, स्कूल प्रमाणपत्र, पैन, आधार, डीएल, पासपोर्ट, सर्विस बुक की आवश्यकता होगी. ग्रामीण इलाके में जन्म के एक महीने से अधिक वाले प्रमाण पत्र प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तो वहीं शहर में एक साल से अधिक वाले का प्रमाण पत्र के लिए एसडीएम का आदेश लेना होगा. बता दें कि, लगातार ऐसे प्रमाण पत्र बनाने वालों की संख्या बढ़ती जी रही है, ऐसे में बेहद ही जरूरी फैसला लिया गया है.

Also Read: Expressway In Bihar: बिहार के इस जिले से दिल्ली पहुंचना होगा बेहद आसान, तैयार हो रहा 132 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >