बिक्रम नगर पंचायत: सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Patna News : सुबह करीब 8:30 बजे नगर पंचायत के 13 वार्डों में से 9 वार्ड पार्षदों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उपस्थिति दर्ज कराने वाले पार्षदों में प्रमुख रूप से शामिल थे.

Patna News : (रवि प्रकाश) पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चल रही चुनावी सरगर्मी शुक्रवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में समाप्त हो गई. समिति के तीन पदों के लिए सिर्फ तीन ही उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. इसके चलते किसी भी पद पर मतदान (वोटिंग) की नौबत नहीं आई और सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

सुबह से ही प्रशासनिक मुस्तैदी और कड़ी सुरक्षा

चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से ही बिक्रम प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी. चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारी समय पर तैनात दिखे.

पूरे चुनाव की कमान भूमि उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी जनक कुमार और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के हाथों में रही. वहीं, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार सुमन और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पिंटू कुमार पूरे समय मुस्तैद नजर आए.

मतदान केंद्र पर पहुंचे 9 वार्ड पार्षद

सुबह करीब 8:30 बजे नगर पंचायत के 13 वार्डों में से 9 वार्ड पार्षदों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उपस्थिति दर्ज कराने वाले पार्षदों में प्रमुख रूप से शामिल थे. रुचि शर्मा (वार्ड 1), संतोष कुमार (वार्ड 2), रेणु कुमारी (वार्ड 3), स्मिता गुप्ता (वार्ड 6), अभिजीत उर्फ रिशु (वार्ड 7), ओम चौधरी (वार्ड 9), मोहन मोची (वार्ड 10), फुलझरिया देवी (वार्ड 11) और बैजनाथ पासवान (वार्ड 13).

सिंगल नामांकन से आसान हुई राह, ये बने समिति के सदस्य

सशक्त समिति के तीन अलग-अलग पदों के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ने ही अपना दावा पेश किया. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक जब कोई दूसरा पर्चा दाखिल नहीं हुआ, तो निर्वाची पदाधिकारी ने स्क्रूटनी (संवीक्षा) के बाद तीनों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया. निर्वाचित सदस्यों की सूची इस प्रकार है: पद संख्या 01 स्मिता गुप्ता वार्ड नंबर 06 से, पद संख्या 02 फुलझरिया देवी वार्ड संख्या 11 से और पद संख्या 03 बैजनाथ पासवान वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित हुए.

जीत के बाद जश्न का माहौल:

तीनों प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा होते ही प्रखंड मुख्यालय के बाहर मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया. समर्थकों और अन्य वार्ड पार्षदों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर इस शानदार जीत की बधाई दी.

Also Read:  पटना नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति चुनाव के लिए देर रात तक चली बैठक, आज जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >