बाइक सवार बदमाशों ने फुलवारी बाजार में की गोलीबारी, 10 खोखा बरामद

फुलवारी शरीफ थाना के चंद कदम की दूरी पर चुनौती कुआं नवदुर्गा मंदिर के पास पंडित जी के गली के सामने बीच बाजार में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी.

फुलवारीशरीफ. फुलवारी शरीफ थाना के चंद कदम की दूरी पर चुनौती कुआं नवदुर्गा मंदिर के पास पंडित जी के गली के सामने बीच बाजार में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी. अत्यधिक भीड़भाड़ वाले बाजार में अचानक गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा. शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार हाट के चलते महिलाएं और बच्चे भी बड़ी तादाद बाजार से गुजर रहे थे. अचानक गोली चलने से जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर दुबककर किसी के घर दुकान में छुपने लगे. पुलिस आपसी वर्चस्व जमीन विवाद सहित कई मामलों पर तहकीकात कर रही है. इधर, मोटरसाइकिल सवार अपराधी गोलीबारी करते हुए फरार हो गए. थाना अध्यक्ष मसहुद हैदरी सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल लेकर वहां पहुंच गए. पुलिस ने 10 खोखा बरामद किया है. पुलिस टीम गोलीबारी करने वालों की तलाश में आसपास के गलियों को खंगालना शुरू किया मगर वह कहीं नहीं मिले. बताया जाता है की मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने करीब 10 से 12 राउंड गोली चलायी. पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. वहीं श्रावणी पूजा महोत्सव के दौरान नवदुर्गा मंदिर चुनौती कुआं के पास पंडाल में कुछ दिनों पहले हुई मारपीट को भी पुलिस इससके जोड़ कर देख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >