ऑटो के धक्के से दूर गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर

नौबतपुर. मंगलवार को नौबतपुर लख पर तेज गति से जा रही ऑटो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया.

नौबतपुर. मंगलवार को नौबतपुर लख पर तेज गति से जा रही ऑटो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया. बेहोश होने की वजह से उसका नाम पता मालूम नहीं हो सका है. वहीं हादसे के बाद भाग रहे ऑटो चालक समेत दो लोगों को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है और जख्मी युवक का पता लगा रही है. बताया जाता है कि ऑटो की गति इतनी तेज थी कि उसके धक्के से बाइक सवार युवक फेंका कर पुल के लोहे के एंगल पर जा गिरा और बेहोश हो गया.आपसी रंजिश में किया जानलेवा हमलाथाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया. गोली पीड़ित के कान के पास से निकल गयी मगर वह घायल हो गया. इस संबंध में व्यक्ति में 4 नामजद सहित 10-12 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित लाल जी बैठा ने बताया कि सोमवार रात उसके घर के बाहर नरेंद्र तिवारी और चुन्ना तिवारी, मुकेश तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी, राकेश तिवारी और मुन्ना तिवारी उर्फ विनोद तिवारी सहित 10-12 अज्ञात व्यक्ति आ गये और गाली गलौज करने लगे. उन्होंने पीड़ित को जाति सूचक गाली दी और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जान मारने की नीयत से उसपर निशाना बनाकर गोली चला दी. लालजी के कान से छूकर गोली निकल गयी तो सभी उसे मिलकर मारने लगे. बाद में गांव वालों के इकट्ठा होने पर चुन्ना तिवारी और राकेश तिवारी अपने लोगों के साथ धमकी देकर वापस चला गया. इस घटना का वीडियो भी पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध करा दिया है. जिसके अनुसार पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >