पटना: बुजुर्ग को बचाने में बाइक पिलर से टकराई, चार घायल, तीन की हालत गंभीर

पटना में पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के 90 फीट बाइपास पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार बाइक रॉन्ग साइड से आकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई, जिसमें तीन युवकों समेत चार लोग घायल हो गए. घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Patna News : (आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट ) पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर 90 फीट बाइपास के पिलर नंबर 19 से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक और एक बुजुर्ग घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर कुछ देर के लिए बेहोश हो गये. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

घायलों में 19 वर्षीय अक्षय कुमार की पहचान राजेंद्र नगर निवासी के रूप में हुई है. अक्षय के पिता अशोक राम पटना नगर निगम में काम करते हैं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे और बेटे का हाल जाना.

पिता को सफाई के दौरान मिली हादसे की जानकारी

अशोक राम ने बताया कि सोमवार सुबह वह कूड़ा उठाने के काम से निकले थे. इसी दौरान उन्हें हादसे की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटना में उनका बेटा भी घायल हुआ है. इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे, जहां अक्षय का इलाज चल रहा था.

बुजुर्ग को बचाने के दौरान बिगड़ा बाइक का संतुलन

सुधा देवी के मुताबिक, बाइक पर तीन युवक सवार थे और वे रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे थे. इसी दौरान एक बुजुर्ग अचानक बाइक के सामने आ गए. उन्हें बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया. तेज रफ्तार होने के कारण बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सड़क किनारे बने पिलर नंबर 19 से जा टकराई.

टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए . हादसे में सामने आए बुजुर्ग भी घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायलों को संभाला. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पत्रकार नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची.

अन्य घायल में से एक की हुई पहचान

एक अन्य घायल की पहचान 25 वर्षीय बिपिन के रूप में हुई है. वह राघोपुर दियारा का रहने वाला बताया जा रहा है. हादसे के बाद बिपिन के परिजन तत्काल अस्पताल नहीं पहुंच सके थे. तीसरे बाइक सवार की पहचान की प्रक्रिया पुलिस की ओर से की जा रही है.

गंभीर हालत में एक युवक पीएमसीएच रेफर

हादसे में घायल युवकों को शुरुआती इलाज के लिए बाइपास इलाके के अस्पताल में ले जाया गया था. इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर पीएमसीएच पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

घायल बुजुर्ग का भी चल रहा इलाज

वहीं, हादसे में घायल बुजुर्ग को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है.

पुलिस जांच में जुटी

पत्रकार नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी ली. पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ बाइक की स्थिति और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कह रही है. घटना ने 90 फीट बाइपास पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिये हैं.

Also Read : पटना: बख्तियारपुर में गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूबीं, 3 को बचाया गया; 2 लापता, 2 का शव बरामद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >