युवक को घेर कर बाइक व मोबाइल लूटा

patna news: मसौढ़ी. पटना-गया स्टेट हाइवे-01स्थित धनरूआ थाना के चनाकी मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर राहगीरों के साथ लूटपाट की.

मसौढ़ी. पटना-गया स्टेट हाइवे-01स्थित धनरूआ थाना के चनाकी मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर राहगीरों के साथ लूटपाट की. पीड़ित एक युवक ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धनरूआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. धनरूआ थाना के चंदापर गांव निवासी मो शमशुल हक का पुत्र मो शाह शुक्रवार की रात पटना से काम कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान उसे तीन बाइक सवार बदमाशों ने चनाकी गांव के पास घेर लिया. बदमाशों ने पहले गमछा फेंक कर उसे गिराया और फिर हथियार के बल पर उसकी बाइक और मोबाइल लूट लिया. इस हमले में मो शाह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

बख्तियारपुर. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, गोली भी चली

बख्तियारपुर. थाना क्षेत्र के रसनीसराय गांव में दो पक्षों में मारपीट होने के साथ ही गोली चलने की भी सूचना है. मारपीट में दो लोगों के जख्मी हो गये हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी – 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों अब्बूमहमतपुर निवासी वासुदेव कुमार व राजा उर्फ़ राजेश यादव से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >