पटना : बिहटा में दो पंचायतों के RTPS काउंटर का जिम्मा एक कार्यपालक सहायक पर, जाति-आय-निवास प्रमाणपत्र के लिए लोग परेशान

Bihta RTPS Counter : बिहटा के मखदुमपुर और मुसेपुर पंचायतों में लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) काउंटर एक ही कार्यपालक सहायक के भरोसे चल रहा है. इससे दोनों पंचायतों के ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनवाने में भारी परेशानी हो रही है. कार्यपालक सहायक ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

Bihta RTPS Counter : पटना के बिहटा प्रखंड की मखदुमपुर और मुसेपुर पंचायत में लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) काउंटर एक ही कार्यपालक सहायक के भरोसे चल रहा है. सप्ताह में तीन-तीन दिन दोनों पंचायतों में काम का बंटवारा होने के कारण मखदुमपुर पंचायत में RTPS काउंटर नियमित रूप से नहीं खुल पा रहा है. इससे जाति, आय, निवास समेत जरूरी प्रमाणपत्र बनवाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एक सहायक पर दो पंचायतों की जिम्मेदारी

मखदुमपुर पंचायत के कृषि भवन स्थित RTPS काउंटर पर पदस्थापित पंचायत कार्यपालक सहायक साहिल कुमार को विभागीय आदेश, ज्ञापांक-113 के तहत मुसेपुर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके बाद वे सप्ताह में तीन दिन मखदुमपुर और तीन दिन मुसेपुर पंचायत में सेवाएं दे रहे हैं.

एक पंचायत में रहने पर दूसरी जगह बंद रहता है काउंटर

कार्यपालक सहायक के मुसेपुर पंचायत में रहने वाले दिनों में मखदुमपुर पंचायत का RTPS काउंटर बंद रहता है. इससे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है.

काउंटर बंद मिलने से बैरंग लौट रहे ग्रामीण

मखदुमपुर के ग्रामीण रोजाना कृषि भवन स्थित RTPS काउंटर पहुंचते हैं. लेकिन कार्यपालक सहायक के मौजूद नहीं रहने पर उन्हें वापस लौटना पड़ता है. इससे ग्रामीणों को एक ही काम के लिए कई बार पंचायत भवन और कृषि भवन का चक्कर लगाना पड़ रहा है.

रोजाना कई आवेदकों के आते हैं फोन

कार्यपालक सहायक साहिल कुमार ने बताया कि दोनों पंचायतों में काम के बंटवारे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. रोजाना कई आवेदकों के फोन आते हैं और उन्हें काउंटर की स्थिति की जानकारी देनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि जब वे एक पंचायत में रहते हैं, तो दूसरी पंचायत के आवेदकों को इंतजार करना पड़ता है.

अतिरिक्त प्रभार किसी नजदीकी पंचायत को देने की मांग

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए साहिल कुमार ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र लिखकर मुसेपुर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार किसी नजदीकी पंचायत के कार्यपालक सहायक को देने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि इससे मखदुमपुर पंचायत में RTPS काउंटर का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सकेगा.

बीडीओ और डीएम को भी भेजी पत्र की प्रतिलिपि

कार्यपालक सहायक ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बिहटा को पत्र देकर अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का अनुरोध किया है. पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ बिहटा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और जिलाधिकारी, पटना को भी भेजी गई है. अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन स्तर से व्यवस्था में बदलाव कर RTPS काउंटर का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read : पटना के इस प्रखंड में बाढ़ के कारण बंद हुए 41 स्कूल, दूसरे विद्यालय भेजे गए शिक्षक

पटना : पत्नी की हत्या के आरोप में पति को 7 साल की सजा, 5 लाख रुपए और बाइक के लिए मर्डर कर रेलवे लाइन पर फेंका था शव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >