Bihta Airport: पटना से भी बड़ा और शानदार होगा बिहटा एयरपोर्ट, जानिए क्या-क्या बनेगा और कैसी सुविधाएं मिलेंगी ?

Bihta Airport: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे. लोगों के बीच काफी उत्साह इसे लेकर देखा जा रहा है. इसके साथ ही वे बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करने वाले हैं. इस बीच आपको बता दें कि, बिहटा में पटना से भी बड़ा और शानदार एयरपोर्ट बनकर तैयार होगा. यात्रियों को यहां बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.

Bihta Airport: बिहार के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पटना आ रहे हैं. इस दौरान वे बिहारवासियों बड़ी सौगात देंगे. दरअसल, वे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने का साथ-साथ बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी की ओर से दिया जा रहा यह तोहफा बेहद खास माना जा रहा है. पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार हो गया है. लेकिन, बिहटा एयरपोर्ट की बात की जाए तो यह पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा और शानदार होगा. पिछले दिनों पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण भी किया था.

1453 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

वहीं, बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई उसकी माने तो, यह कुल 1453 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. जहां से देश-विदेश के बड़े विमान भी उड़ान भरेंगे. बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण से जुड़ी ये जानकारी सामने आई है कि, फिलहाल 126 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. जिसमें से 108 एकड़ एयरपोर्ट ऑथोरिटी को रनवे और टर्मिनल भवन के लिए दिया जायेगा. तो वहीं 18 एकड़ की जमीन को स्टेट हैंगर के लिए राज्य सरकार इस्तेमाल करेगी. खबर की माने तो, बिहटा एयरपोर्ट साल 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट के बन जाने से पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की उम्मीद है.

पटना से बड़ा होगा बिहटा एयरपोर्ट

बता दें कि, पटना एयरपोर्ट 65000 वर्ग मीटर में बनाया गया है जबकि बिहटा एयरपोर्ट 68000 वर्ग मीटर में बनाया जायेगा. एयरपोर्ट के बनने में टोटल खर्च की बात की जाए तो, इसकी लागत 1453 करोड़ रुपये बताई जा रही है. बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी एक रूसी कंपनी जेएससी आईए वोज्रोज्डेनी को दी गई है. इस कंपनी को एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन, एलिवेटेड रेड, यूटिलिटी कॉरिडोर के अलावा अन्य सुविधाओं को लेकर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसकी कुल लागत 459.99 करोड़ बताई जा रही है. जमीन अधिग्रहण को लेकर बताया गया कि, 994 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. जिसमें 482 करोड़ रुपये जमीन अधिग्रहण और 512 करोड़ रुपये पुनर्वास के लिए आवंटित किए गए हैं.

यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं

वहीं, यात्रियों को भी बेहद खास फैसिलिटी दी जायेगी. सुविधाओं की बात की जाए तो, करीब 3 हजार पैसेंजर्स एक बार में टर्मिनल पर रुक सकेंगे. 64 चेक-इन काउंटर बनाए जायेंगे. 16 सेल्फ चेक-इन काउंटर और 6 कन्वेयर बेल्ट होंगे. इसके अलावा 6 एयरोब्रिज सीधे विमान में जाने के लिए बन गए हैं. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एलिवेटेड रोड और मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जायेंगे. तो वहीं, टर्मिनल को भविष्य में दो फ्लोर तक विस्तार करने की भी योजना है. खास बात यह भी बताई जा रही है कि, यहां एक साथ 10 विमानों को पार्क किया जा सकेगा. इसके अलावा भी कई सारी सुविधाएं पैसेंजर्स को दी जायेगी.

Also Read: Bihar Politics: तेजप्रताप-अनुष्का मामले में चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, तेजस्वी यादव पर क्या बोल गए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >