Bihta Airport : इस नाम से जाना जा सकता है बिहटा एयरपोर्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार को भेजा प्रस्ताव

Bihta Airport: बिहार की राजधानी पटना के समीप बिहटा में बन रहे एयरपोर्ट का नाम किस विभूति से नाम पर होगा इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है.

Bihta Airport : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पटना के बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से रखा जाए. राज्यसभा में मैंने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है. मैंने सिर्फ प्रस्ताव नहीं रखा है, इस कार्य को पूरा किया जाए इसके लिए मैं काम भी करूंगा. उन्होंने अन्य साथी दलों से भी इस मुहीम में साथ आने की अपील की.

460 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण

बिहार की राजधानी पटना के समीप बिहटा में नया हवाई अड्डा बनेगा. इसकी मंजूरी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) ने दे दी है.इस हवाई अड्डे का निर्माण एएआई द्वारा 460 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा. रूस की एक कंपनी को इस परियोजना का कांट्रैक्ट सौंपा गया है और इस परियोजना का लक्ष्य बिहार में एयर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना है. इसके लिए नीतीश सरकार ने 108 एकड़ जमीन आवंटित की है. इस हवाई अड्डा के बनने से केवल पटना और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा.

दानापुर से बिहटा तक बनेगा एलिवेटेड रोड

बिहटा हवाई अड्डा से देश के प्रमुख शहरों की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी. बिहार सरकार ने पटना से बिहटा की पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2000 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कनेक्टिविटी होगी बेहतर

दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पूरा होने से पटना से बिहटा के बीच यात्रा बहुत ही आसान और तेज हो जाएगी. इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी. यह परियोजना बिहार के विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बिहार में हवाई यातायात के क्षेत्र में सुधार होगा, साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें: 422 करोड़ की लागत से पटना में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, जल्द पूरा होगा दो लेन डबल डेकर का काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >