बिहटा में 100 पुड़िया स्मैक के साथ कथित तस्कर गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

Patna drug bust: बिहटा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. एक तस्कर को 100 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है.

Patna drug bust: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहटा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से करीब 100 पुड़िया स्मैक बरामद की है. जब्त स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत 50 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा थाना क्षेत्र के समस्तु गांव के वार्ड संख्या-8 निवासी दीपा राय का पुत्र भीम कुमार अवैध रूप से स्मैक की बिक्री करता है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने देर रात उसके घर पर छापेमारी की.

घर से बरामद हुई 100 पुड़िया स्मैक

कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर की तलाशी ली, जहां से करीब 100 पुड़िया स्मैक बरामद की गई. बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि स्मैक की खेप कहां से लाई जाती थी और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति की जाती थी.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

बिहटा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

पुलिस ने कार्रवाई जारी रखने की कही बात

थाना पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. गुप्त सूचना के आधार पर आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Monu Kumar Mishra

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >