महिला दारोगा अभ्यर्थियों के विरोध का दिखा अनोखा अंदाज
प्रदर्शन के दौरान महिला दारोगा अभ्यर्थियों के विरोध का अनोखा अंदाज दिखा. उन्होंने पोस्टरों के माध्यम से परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. साथ ही तंज करते हुए कहा कि परीक्षाओं में होनेवाले पेपर लीक को रोकने के लिए आयोग को stayfree की जरूरत है.
दारोगा अभ्यर्थी को गर्लफ्रेंड की चिंता!
एक अन्य युवा ऐसा पोस्टर लिए दिखा, जिसमें वो सीएम सम्राट चौधरी से गुहार लगा रहा है कि अगर वो दारोगा नहीं बना तो गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होगी.
BELTRON DEO बहाली भी चर्चा में
एक टेंट के बाहर लगे इस पोस्टर में बिहार के सरकारी कार्यालयों को विभिन्न जरूरतों के हिसाब से मानव बल उपलब्ध करानेवाली संस्था BELTRON पर निशाना साधा गया है.
दारोगा भर्ती परीक्षा दुबारा कराने की मांग
एक अभ्यर्थी ने 1799 दारोगा भर्ती परीक्षा को दुबारा कराने की भी मांग पोस्टर के माध्यम से रखी है.
स्थायी बहाली की मांग कर रहे पीएचडी होल्डर अभ्यर्थी
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की स्थायी बहाली की मांग कर रहे पीएचडी धारी सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भी आज प्रदर्शन किया है. उन्होंने सड़क पर पेंट से लिखकर अपनी मांगे दुहराई हैं.
रौशन आनंद सर गर्दनीबाग धरनास्थल पर पहुंचे
पटना में दारोगा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच प्रसिद्ध शिक्षक रौशन आनंद सर भी पहुंचे. उन्होंने BPSC और BSSC आयोगों पर हमला बोला.
व्हील चेयर पर बैठकर प्रदर्शन में उतरे पीएचडी धारी अनशनकारी कुमुद पटेल
बिहार के Sonam Wangchunk के तौर पर प्रसिद्ध हुए PHD होल्डर कुमुद पटेल व्हीलचेयर पर बैठकर प्रोटेस्ट में शामिल होने आर-ब्लाक पहुंचे. वो बीते 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इस दौरान उनका वजन 12 किलो कम होने की बात कही जा रही है.
बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
पीएचडी धारी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन के दौरान बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर के इस्तीफे की भी मांग उठाई है.
तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा
आज पटना में हो रहे प्रदर्शनों में युवा बड़ी संख्या में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उतरे. धरनास्थल गर्दनीबाग से लेकर आर-ब्लाक तक पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा.