Bihar Weather: कोसी-सीमांचल में मौसम सुहावना तो पटना समेत कई जिलों में लू का प्रकोप, 18 मई के लिए जानें पूर्वानुमान

Bihar Weather: बिहार के जिलों में लगातार कहीं बारिश तो कहीं लू जैसे हालात बने हुए हैं. कोसी-सीमांचल के इलाके में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है तो वहीं पटना, बक्सर, गया समेत कई जिलों में लू जैसे हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 18 मई के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है.

Bihar Weather: बिहार में लोगों को कहीं बारिश की वजह से तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तो कहीं लू जैसी स्थिती बनी हुई है. कोसी-सीमांचल के इलाके में तेज हवा और बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है तो वहीं पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर समेत कई जिलों में लू जैसी स्थिती होने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया. 

18 मई के लिए मौसम का पूर्वानुमान

आज शनिवार को कोसी-सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार समेत कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई गई थी. मौसम विभाग ने सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया था. तो वहीं अब 18 मई के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया गया. मौसम विभाग की माने तो, बिहार के 30 से अधिक जिलों में 18 मई को बारिश का पूर्वानुमान है.

24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

इसके अलावा दूसरी तरफ, पटना, गया, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर में लू जैसी स्थिती होने के कारण लोगों को गर्मी परेशान करेगी. वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो, रोहतास के डेहरी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग की माने तो, अगले 24 घंटे में इन जिलों के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के आसार हैं. राजधानी पटना समेत राज्य दक्षिण-पश्चिम भाग में गर्म और आर्द्र दिन रहने के आसार हैं. वहीं, बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से लगातार सावधान और सतर्क रहने की अपील की जा रही है. 

Also Read: Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जमीन विवादों पर कड़ा आदेश, कार्रवाई की लटकी तलवार  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >