सुपौल-मधुबनी में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

Bihar Rain Alert: बिहार में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है. कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.

Bihar Rain Alert: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. सबसे पहले उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बदलते मौसम का असर दिखा. सुपौल, रक्सौल और मधुबनी समेत करीब 10 जिलों में जोरदार बारिश हुई. 18 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. दरभंगा में काले बादल छाए रहे और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया.

सुपौल और किशनगंज में हुई तेज बारिश

किशनगंज में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया. कई जगहों पर तेज हवा से पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कटिहार में भी तेज आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है.

सुपौल में देर रात ओलावृष्टि हुई, जिससे कई घरों की एस्बेस्टस छतें टूट गईं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा. राजधानी पटना में दिनभर धूल भरी तेज हवाएं चलती रहीं.

राज्य में बन रही काल बैसाखी जैसी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण ‘काल बैसाखी’ जैसी स्थिति बन रही है. इसी वजह से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और धूल भरी हवाओं का असर देखा जा रहा है.

रोहतास रहा सबसे गर्म जिला

हालांकि, पिछले 24 घंटे में 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. रोहतास 44.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है. कैमूर में भी तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया.

27 और 28 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 और 28 अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने का अनुमान है. इस दौरान पटना, भागलपुर और गया समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

28 के लिए भी imd का अलर्ट

आगे कैसा रहेगा मौसम?

आगे के मौसम की बात करें तो 29 अप्रैल से 1 मई के बीच आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आंधी-बारिश व बिजली गिरने के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

Also Read: भयंकर रोड एक्सीडेंट में बिहार के 6 लोगों की मौत, एक झटके में पूरा परिवार खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >