सुपौल में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, अब पूरे बिहार में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Rain Alert: सुपौल और किशनगंज में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे बिहार में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी.

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है. एक तरफ 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं, तो दूसरी ओर कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने अचानक राहत भी दी है. रोहतास के डेहरी में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पटना में लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा.

मौसम विभाग ने पांच जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है. तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है.

सुपौल में ओलावृष्टि और तेज बारिश

जहां एक तरफ लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं सुपौल में शनिवार शाम अचानक मौसम बदल गया. तेज बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ झुक गए और बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की खबर है. ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है.

कई जिलों में बदला मौसम, लोगों को राहत

मुजफ्फरपुर में बादल छाने के साथ तेज हवा चली. किशनगंज में सुबह बारिश हुई, जबकि अररिया में ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

26 अप्रैल को 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

रविवार को मौसम और एक्टिव होने की संभावना है. सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सारण, सीवान, गोपालगंज और चंपारण में येलो अलर्ट लागू रहेगा.

27-28 अप्रैल को पूरे राज्य में असर

27 और 28 अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान पटना, भागलपुर और गया समेत कई जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहें. खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

Also Read: जानकी नवमी पर पुनौराधाम पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- 31 दिसंबर 2028 तक सीता मंदिर का काम होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >