Bihar Weather: क्या रामनवमी पर बिहार में होगी बारिश? पढ़िए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: अप्रैल की शुरुआत में ही बिहार में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. तेज धूप, लू और सूखे मौसम ने लोगों को अभी से परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी के संकेत दिए हैं. हालांकि, 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी.

Bihar Weather: बिहार में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है. अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं. तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है. सूरज की तीखी किरणें और तपती लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 7 और 8 तारीख को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, हल्की बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हल्का बदलाव जरूर दिख रहा है, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी. राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 7 अप्रैल के आसपास कुछ जगहों पर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हालांकि ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

तेज धूप और साफ आसमान के संकेत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी तय है. आसमान साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को और ज्यादा परेशान करेगी. राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है.

गर्मी से बचाव जरूरी, सतर्क रहें

चूंकि आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका है, इसलिए स्वास्थ्य पर असर पड़ने से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है. दिन के समय धूप में बाहर निकलने से बचें, अगर निकलना जरूरी हो तो छाता साथ रखें और शरीर को ढक कर रखें. पानी की मात्रा बढ़ाएं और हल्के, सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें. मौसम विभाग का यह अलर्ट आने वाले समय में लोगों के लिए चेतावनी भी है और सलाह भी. गर्मी की इस तेज मार से बचना अब जरूरी हो गया है.

Also Read: बिहार के इस शहर को मिल सकती हैं 4 नई वंदे भारत ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >