बिहार में इस दिन तक कई जिलों में जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग ने 6 से 10 जून के बीच कई जिलों में आंधी, बारिश, वज्रपात और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है.

Bihar Weather: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जून से 10 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलग-अलग दिनों के लिए जिलों को ग्रीन, येलो और ऑरेंज अलर्ट में रखा है.

6 जून को पूर्वी बिहार में सबसे ज्यादा असर

6 जून को सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की आशंका है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

9 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

9 जून तक मौसम का असर और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बांका में तेज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है. बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 जून को कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 10 जून को पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, नवादा, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा, आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

इसके अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों की चमकेगी किस्मत, खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, नया ग्रीनफील्ड बाईपास भी बनेगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >