Bihar Weather: अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा बिहार में मौसम का मिजाज ? विभाग का बड़ा अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में लोग प्रचंड गर्मी का कहर झेल रहे हैं. तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से 9 जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही अगले दो दिनों के लिए पूर्वानुमान भी लगाया गया है.

Bihar Weather: बिहार में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. साथ ही पछुआ हवा के कारण राजधानी पटना के साथ-साथ कई जिलों में लू की स्थिती बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, पटना का तापमान बढ़कर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जोकि बीते 10 दिनों में पटना का सर्वाधिक तापमान दर्ज रहा. वहीं 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज जिला प्रदेश का सबसे गर्म जगह रहा.

अगले दो दिनों में मौसम का हाल

इस बीच बिहार में मौसम विभाग की ओर से दो दिनों के लिए बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में अगले दो से तीन दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही गर्मी और लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा. गर्म पछुआ हवा के कारण मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा. यह भी अनुमान लगाया गया है कि, दक्षिण पश्चिम मानसून 13 गई के आस-पास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में बढ़ने के आसार हैं. 

9 जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

इसके अलावा आज की बात करें तो, वैसे तो सभी जिलों में लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं. लेकिन, 9 जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन 9 जिलों में मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जमुई, पूर्णिया, सीतामढ़ी, बांका, सुपौल और गोपालगंज शामिल है. ऐसे में लगातार लोगों को घर में रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है. साथ ही तबीयत पर कोई प्रभाव ना पड़े, इसे लेकर लगातार ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने की अपील की जा रही है.

Also Read: Bihar Chunav को लेकर कमर कसने में जुटी JDU, पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >