Bihar Weather: बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया अगले 3 दिनों तक तापमान का क्या रहेगा हाल…

Bihar Weather: बिहार में इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. इस बीच अगले 48 घंटे के लिए मौसम विभाग की ओर से बड़ी संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अगले 3 दिनों तक तापमान में गिरावट को लेकर आशंका जताई गई है.

Bihar Weather: बिहार में मानसून इन दिनों सुस्त पड़ा हुआ है. कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं काले बादलों की आवाजाही हो रही. हालांकि, लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटे के दौरान मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो, 48 घंटे के दौरान बिहार के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. लेकिन, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

अगले 3 दिनों में तापमान का मिजाज

इसके साथ ही मौसम विभाग की माने तो, अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. तो वहीं, न्यूनतम तापमान को लेकर मौसम विभाग की ओर से अनुमान जताया गया है कि, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, 16 जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय हो सकता है. जिसके बाद विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश का दौर दिखेगा.

यहां हो सकती है भारी बारिश…

इधर, यह भी बताया गया कि, कोसी- सीमांचल के इलाकों में मौसम का मिजाज नरम रह सकता है. 15 जुलाई को जमुई और नवादा में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है. इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि, उमस वाली गर्मी से लोगों को छुटकारा नहीं मिलेगा. वहीं, सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे.

24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो, IMD के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी का रहा. यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया. बिहार के सभी जिलों का तापमान शनिवार को चढ़ा रहा. पिछले 24 घंटे में बक्सर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, पूर्णिया और मुंगेर व पटना समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है.

Also Read: आधी रात को पटना मेयर के घर पुलिस की दबिश, धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >