Bihar Weather Forecast : माह में दूसरी बार हिमालय से टकरायेगा पश्चिमी विक्षोभ, बिहार के तापमान में हो सकता है असामान्य बदलाव

साल में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकराने जा रहा है. इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में असामान्य बदलाव आ सकते हैं.

By Prabhat Khabar | January 23, 2021 9:41 AM

पटना. साल में दूसरी बार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकराने जा रहा है. इसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में असामान्य बदलाव आ सकते हैं.

खासतौर पर ठंड बरकरार रहेगी. इसके प्रारंभिक असर से प्रदेश में दिन और रात दोनों के तापमान में आंशिक इजाफा संभव है.

इधर शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. गया का तापमान गिरकर एक बार फिर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जानकारी के मुताबिक दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. शनिवार को पूरे प्रदेश में सुबह कोहरा गहरा सकता है.

डेढ़ दर्जन विमान देर से उड़े, यात्री रहे परेशान

इधर, शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से पटना एयरपोर्ट से डेढ़ दर्जन से अधिक विमान देर से उड़ान भरे.

स्पाइस जेट की विमान संख्या एसजी 3723 अमृतसर, एसजी 3724 गुवाहाटी,एसजी 798 चेन्नई ,एसजी 432 हैदराबाद, एसजी 284 मुंबई, एसजी 756 पुणे, एसजी 256 मुंबई व एसजी 767 बेंगलुरु के लिए देर से उड़ान भरी.

पटना एयरपोर्ट से गोएयर की जी8 516 काेलकाता, जी8 273 बेंगलुरु, , जी8 134 दिल्ली, जी8 352 मुंबई, जी8 158 दिल्ली, जी8 507 दिल्ली व जी8 924 चेन्नई , 6इ 5374 इंडिगो मुंबई, 6इ 805 बेंगलुरु, 6इ 292 हैदराबाद, व 6इ 736 दिल्ली भी देर से उड़ा. विमानों के देर से उड़ने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई.

Posted by Ashish Jha

Next Article

Exit mobile version