Bihar Weather: दुर्गा पूजा में मानसून डालेगा खलल, अगले इतने दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर

Bihar Weather: पटना मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक राज्य में आने वाले दिनों में मेघगर्जन, वर्ज्पट और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Bihar Weather: हर वर्ष की भांति इस बार भी पूरे बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है. दुर्गा पूजा के दौरान सबसे ज्यादा खुश बच्चे होते हैं क्योंकि हर चौक-चौराहे पर मेला लगा होता है. आमतौर पर छठी के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकलते हैं. इस बार भी लोग यही प्लान बना रहे होंगे. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि आने वाले लगभग 10 दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. बता दें कि फ़िलहाल भारी बारिश के कारण 17 जिले बाढ़ की चपेट में है. पिछले कुछ दिनों में दर्जनों तटबंधों की टूटने की खबर आ चुकी है. सैकड़ों घर बह गए. कई गाँव टापू में तब्दील हो गए. सर्पदंश से कईयों की जान जा चुकी है. नवरात्री के पांचवे दिन को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

बिहार में अगले 10 दिन बारिश के आसार

पटना मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक राज्य में आने वाले दिनों में मेघगर्जन, वर्ज्पट और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक मुताबिक राज्य के कई जिलों में 15 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होती रहेगी. इस दौरान व्रतियों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया भारत के उत्तर पूर्व हिस्से में चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है जिस वजह से बिहार में 15 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहेगा.

इन जिलों में अलर्ट

जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिले का नाम शामिल है.

बढ़ जाएगी बाढ़ पीड़ितों की समस्या

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बिहार के लोगों के लिए यह खबर अच्छी नहीं है. अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई तो बाढ़ पीड़ितों का दर्द दोगुना हो जाएगा. फिर से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी. जो पानी नीचे आ रहा है वह फिर से उपर आने लगेगा. मालूम हो कि बिहार के कई जिलों के लोग बाढ़ से बिहार त्राहिमाम कर रहे हैं. नीतीश सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद देने की प्रयास कर रही है. लेकिन लोगों का कहना है कि हमारे घर डूब गए, सारी संपत्ति तबाह हो गई. ऐसी स्थिति में जो सहायता दी जा रही है वह ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter के इस सेंटिंग को जानते हैं आप, पैसा खत्म होने पर भी नहीं कटेगी बिजली, जानें तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >