Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक, अगले 4 दिन और गिरेगा तापमान, अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का असर तेजी से बढ़ रहा है. पटना मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 नवंबर तक तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट होगी. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-14°C तक पहुंच गया है. उत्तरी इलाकों में घना कोहरा और कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरा लगातार बढ़ रहा है. बिहार में इन दिनों ठंड का असर तेज होने लगा है. पटना मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर तक तापमान और नीचे जा सकता है. अभी राज्य में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री और कम हो सकता है. गया में सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि पटना में 12.7 डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 27–31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे दिन और रात के तापमान में काफी फर्क देखने को मिल रहा है.

कई जिलों में घना कोहरा

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और मधेपुरा जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. विजिबिलिटी कई जगह 1000 मीटर तक घट सकती है. उत्तरी और मध्य बिहार जैसे पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी और पूर्णिया में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिलेगा.

बारिश की संभावना

22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है. इसके चलते 23 और 24 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है. बारिश होने पर ठंड और बढ़ सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्यों बढ़ रही है ठंड?

IMD के अनुसार, पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होने और रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. हवा की रफ्तार लगभग 25 किमी प्रति घंटे रह सकती है. सुबह के समय हवा कम चलने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होती है.

इसे भी पढ़ें: 2024 में हार गए थे चुनाव, 2025 में दानापुर से बाहुबली को हराया, अब नीतीश कैबिनेट में मिली जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >