Bihar weather: बिहार के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जानिए 7 दिनों के मौसम का हाल

Bihar weather आइएमडी पटना की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अगले 72 घंटे माॉनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. इस मॉनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं.

Bihar weather बिहार में अगले छह दिनों तक झमाझम माॅनसूनी बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, गोपालगंज और समस्तीपुर में भारी से अति भारी बारिश और शेष बिहार में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, अगले 48 घंटे में राज्य में दक्षिण-मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में कुछ एक जगहों पर भारी से अति भारी और राज्य के शेष हिस्सों में जमकर बारिश होगी.

माॅनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं

आइएमडी पटना की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार खासतौर पर अगले 72 घंटे माॅनसून अच्छा खासा सक्रिय रहेगा. माॅनसून को दो ट्रफ लाइन ताकत दे रही हैं. यह ट्रफ लाइन उत्तरी बिहार और उत्तर-पश्चिम बिहार से गुजर रही हैं. इनमें से एक ट्रफ लाइन तो अरब सागर के तटवर्ती क्षेत्र से लेकर बिहार तक जमी हुई है. इस तरह बंगाल की खाड़ी और अरब सागरी मौसमी दशा से बिहार प्रभावी रहेगा.

ये भी पढ़ें.. पटना: तीन घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ राजधानी, सड़कों पर एक से दो फुट तक लगे पानी

तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने के संकेत

इसकी वजह से कुछ दिनों बिहार में अच्छी बारिश के संकेत हैं. इसकी वजह से राज्य में अगले तीन दिन तक राज्य के औसत तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने के संकेत हैं.आइएमडी के मुताबिक राज्य में अभी तक 88 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से पचास फीसदी अधिक है. हालांकि आइएमडी का कहना है कि जुलाई माह में समुचित बारिश होने का पूर्वानुमान है. इधर पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >